
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन जारी
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ कांग्रेस का यहां प्रदर्शन लगातार जारी है। आज पिक एंड ड्रॉप के रेट कम करने और पार्किंग रेट लिस्ट के खिलाफ छठे दिन चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दूबे ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से महिलाओं की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दुबे ने राष्ट्रपति से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात को सफर कर वापस लौट रही महिलाओं के सुरक्षा, बुजुर्गों और विकलांगों के देश की राष्ट्रपति से अपील की है।





















