
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता) न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में चोटिल एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रैसवेल को मौका दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है।





















