
पहले वनडे मे भारत की मजबूत शुरूआत
धवन और गिल ने जमाये जबरदस्त अर्धशतक
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहले मुकाबले मे भारत की और से धवन व गिल ने टीम को जोरदार शुरूआत दी है। शुभमन गिल और शिखर धवन ने अपने अपने अर्धशतक पूरे कर लिये है। दोनों बल्लेबाज अब तक अच्छी लय में दिखे हैं और दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 22 ओवर मे 110 रन के पार जा चुका है।























