
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
चंडीगढ़,24 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत के लिए उमरान-अर्शदीप का वनडे डेब्यू करेगेें। भारत इस समय टी-20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है तो टेस्ट में उसे दूसरा स्थान हासिल है। वनडे क्रिकेट में भारत तीसरे नंबर पर है। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के पास नंबर-2 पर जाने का मौका है। अभी इंग्लैंड 119 पॉइंट्स के साथ पहले और न्यूजीलैंड 114 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत के 112 अंक हैं। भारत अगर सीरीज में 2-1 या 3-0 से जीत हासिल कर लेता है तो वह वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।























