
आज भारत व न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी
5 ओवर के बाद जानिये न्यूजीलैंड का स्कोर, भारत को पहली सफलता
चंडीगढ़,22 नवंबर (विश्ववार्ता) आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद पांच ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 44/1 है। मार्क चैपमैन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर फिन एलन को आउट कर दिया। एलन ने 4 बॉल का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हुए।























