
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच हुआ रद्द
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरने से पहले ही बारिश ने खलल डाल दिया है। वेलिंग्टन में भारी बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 को रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि भारतीय सिलेक्टर्स ने इस दौरे में युवाओं पर दांव खेला है। टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास है। उनके सामने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने की चुनौती होगी। पिछली बार उन्हें आयरलैंड दौरे में टीम का कप्तान बनाया गया था। जहां से वे जीत कर लौटे थे। इस बार सामना केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम से है।























