
टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ को आराम
न्यूजीलैंड दौरे पर यह दिग्गज होंगे टीम इंडिया के कोच
चंडीगढ़ 11 नवंबर (विश्ववार्ता) टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अभियाम समाप्त हो चुका है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच होंगे क्योंकि राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक दिया गया है. सीनियर खिलाड़ी जैसे नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दौरे पर आराम दिया गया है.























