
टी-20 वल्र्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल
भारत ने इंग्लैंड को दिया इतने रनों का टारगेट
विराट और हार्दिक की गजब की बल्लेबाजी
चंडीगढ, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन बनाए।
हार्दिक और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद 27 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 14 रन बनाए। ऋषभ पंत छह और केएल राहुल पांच रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन एक भी गेंद खेले बगैर शून्य पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।























