
टी-20 वल्र्ड कप के दूसरे सेमीफाईनल मे भारत और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला आज
जो जीता वह फाईनल मे पाकिस्तान से करेगा मुकाबला
जानिये कितने बजे होगा टॉस ?
चंडीगढ़ 10 नवंबर (विश्ववार्ता) टी-20 वल्र्ड कप के दूसरे सेमीफाईनल मे भारत और इंग्लैंड के बीच आज महामुकाबला होगा। भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें आज सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 6 साल बाद ब्लू आर्मी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2016 में टीम इंडिया ने अंतिम-4 का मैच खेला था। इस स्टोरी में जानेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की स्ट्रैटजी क्या हो सकती है। साथ ही हम भारतीय टीम की स्ट्रेंथ और वीकनेस भी देखेंगे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर दोनों अंपायर की मौजूदगी मे आज दोपहर 1 बजे सिक्का उछालेंगे. आमतौर पर मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले टॉस किया जाता है. विशेष परिस्थितियों में मैच से 15 मिनट पहले तक टॉस हो सकता है. इंडिया और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला 1.30 बजे शुरू हो जाएगा.





















