
टी-20 वल्र्ड कप : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 20 ओवर मे इतने रनों का लक्ष्य
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वल्र्ड कप का पहले सेमीफाइनल मे न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवर मे जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है। जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पाकिस्तान को 153 रन का टारगेट दिया। शुरुआती झटकों के बाद विलियमसन ने 46 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल के साथ 68 रन की साझेदारी की। उनके बाद मिशेल ने 53 रन बनाए और टीम को मुकाबले लायक टोटल तक पहुंचाया।























