न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल आज
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता)आज टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भाग्य के सहारे अंतिम-4 में पहुंची पाकिस्तानी टीम इस बार फाइनल तक का सफर तय करने के लिए उतरेगी। पिछली बार 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर इस बार खिताब जीतने पर है। उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल फाइनल में शिकस्त दी थी।