
सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बडा झटका
यह धाकड बल्लेबाज हुआ चोटिल
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता): सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को टी20 वल्र्ड कप 2022 के अपने सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रोहित ने चोट लगने के बाद दोबारा अभ्यास नहीं किया और तुरंत ही प्रैक्टिस सेशन छोडक़र टीम के फिजियो के साथ चले गए। उनकी चोट या उसकी गंभीरता को लेकर फिलहाल इस मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।























