पंजाब का भाईचारा मजबूत है, था और मजबूत रहेगा: सुनील जाखड़
चंडीगढ़ 07 नवम्बर( विश्व वार्ता) : पूर्व सांसद व भाजपा नेता श्री सुनील जाखड़ ने पंजाब के वर्तमान हालातों में लोगों के मनों में बढ रही असुरक्षा की भावना के लिये प्रदेश की आप सरकार जिम्मेवार बताते हुए भरोसा प्रकट किया है कि पंजाब में नफरत के बीज पनप नहीं सकते हैं और पिछले कुछ दिनों से हुई घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश बंद होनी चाहिये।
यहां जारी ब्यान में श्री जाखड़ ने कहा कि राज्य में आप द्वारा सत्ता संभालने से लेकर ही प्रदेश सरकार की प्रशासनिक योग्यता की कमी व लापरवाही वाले रवैये के कारण लगातार स्थितियां ऐसी बनती गई है जिससे लोगों के मनों में डर की भावना पैदा हुई है। पर साथ ही उन्होने दोहराया कि पंजाब के लोग वह चाहे किसी भी धर्म या जाति के साथ सबंधित हों। उन्होने किसी को भी अपने धर्म या जाति की ठेकेदारी नहीं दी हुई है और अगर कोई यह दावा करे कि वह अकेला ही किसी धर्म या जाति की प्रतिनिधता करता है तो ऐसा आदमी भ्रम का शिकार है और ऐसा व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म या जाति के साथ सबंध रखता हो। उन्होने कहा कि असल में पंजाब तो गुरु के नाम पर बसता है और इस प्रदेश का भाईचारा तो पूरी दुनियां के लिये मिसाल है।
श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब के काले दौर की पीड़ा पुरानी पीढी ने झेली है, पर नई पीढी इस पीड़ा से अनजान है। इसलिये सांप्रदायिक ताकतें इस नई पीढी को बाटने को आतुर हैं, लेकिन पंजाब की धरती पर नफरत की खेती नहीं होती । यहां तो गुरू साहिब के फलसफे अनुसार सारे एक ही प्रभु की संतान हैं और सभी मिलजुल कर रहते हैं।
श्री जाखड़ ने कहा कि आप सरकार को प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझना चाहिये और इसके नेताओं को गुजरात की बजाय अपने प्रदेश के प्रति अपने कर्तव्यों को पहचानना चाहिये। यह सरकार की जिम्मेवारी है कि लोगों को यह आश्वाशन देकर राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखे जबकि आम पंजाबियों के बीच भाईचारा पहले भी मजबूत था और आगे भी रहेगा l