
टी-20 वल्र्ड कप के आखिरी लीग मुकाबले मे भारत ने जिम्बाब्वे को हराया
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
चंडीगढ़ 6 नवंबर (विश्ववार्ता): टी-20 वल्र्ड कप के आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनो से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया है। टीम इंडिया ने टी-20 वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 186 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 25 बॉल में 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े उन्हे मैन ऑफ द प्लेयर दिया गया। स्टेडियम पूरा दर्शको से खचाखच भरा हुआ था। स्टेडियन मे 85 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।
Ind Vs NZ 1st Test : ਮੈਚ ਦੇ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਦਾ ਖੇਡ ਜਾਰੀ ; ਦੂਜੀ ਪਾਰੀ ਵਿੱਚ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਦਾ ਸਕੋਰ 200 ਤੋਂ ਪਾਰ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 23 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਪੰਜਵੇਂ ਅਤੇ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਦੀ ਖੇਡ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਮੈਚ ਦੇ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਟੀ-ਬ੍ਰੇਕ...























