आलिया ने बेटी को दिया जन्म
चंडीगढ़ 6 नवंबर (विश्ववार्ता): आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने रविवार सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया। उनके घर में ‘लक्ष्मी’ के आगमन पर पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आलिया सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में कपूर फैमिली के नए मेंबर ने आंखें खोलीं।