
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता):इंग्लैंड ने टी-20 वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आज इंग्लैंड ने सुपर-12 ग्रुप-1 के मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। नजर प्वाइंट्स टेबल पर डालें तो न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों टीमों के 7-7 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड और इग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।अगर इस मैच में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।























