जय जवान जय किसान जय विज्ञान- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
चंडीगढ़, 4नवंबर (विश्व वार्ता) सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सीआईआई एग्रोटेक इंडिया के 15 संस्करण का शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन किया इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रही। सीआईआई एग्रोटेक इंडिया के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के शब्दों के साथ की। उन्होंने कहा एक समय ऐसा था जब देश में मात्र 40 करोड़ की आबादी के लिए अनाज की पैदावार बेहद ही कम थी लेकिन आज उन्हें इस बात की खुशी होती है कि देश की 130 करोड़ जनता के लिए हमारे देश के किसान की पैदावार बेहद अधिक है यहां तक कि हम अन्य राज्यों को भी अनाज एक्सपोर्ट कर रहे हैं कई देश भारत के ऊपर निर्भर करते हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बताया कि देशभर में किसानों को अब तक 23 करोड़ सोयल हेल्थ कार्ड दिए जा चुके हैं जो कि केंद्र सरकार की एक विशेष मुहिम है सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम के जरिए हम किसान की जमीन का निरीक्षण कर उस जमीन में किस प्रकार की पैदावार हो सकती है और उस जमीन की मिट्टी की क्या खासियत है इस सर्वे के जरिए हम उसको सॉइल कार्ड मुहैया कराते हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सीआईआई एग्रोटेक इंडिया की ओर से आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम के जरिए किसानों को अपनी पैदावार बढ़ाने का मौका मिलता है जिससे किसान इस देश के अन्नदाता बनने में पूरी तरह सक्षम है। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी की तरह है खेती केवल एक व्यवसाय या मात्र पैदावार नहीं है बल्कि यह एक किसान के लिए उसकी संस्कृति का भी परिचय देती है।





















