
बांग्लादेशी, विकेटकीपर ने विराट कोहली पर लगाया ‘फेक फील्डिंग’ का आरोप
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) : बांग्लादेश खेमे ने भारत से मैच हारने के बाद विराट कोहली पर गंभीर आरोप लगाए। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज नूरुल हसन ने विराट कोहली पर ‘फर्जी फील्डिंग’ करने का आरोप लगाया है। मैच हारने के बाद नूरुल हसन ने कहा कि भारत के बल्लेबाज विराट कोहली ने ‘फर्जी फील्डिंग’ की थी जिस पर फील्ड अंपायरों ने कार्यवाई नहीं की। बांग्लादेश के स्टार ने दावा किया कि कोहली ने गेंद फेंकने के लिए एक नाटक करने के बावजूद फील्ड अंपायरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक इस तरह की झूठी फील्डिंग के लिए बांग्लादेश को 5 रन की पेनल्टी मिलनी चाहिए थी।























