
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का एलान
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता)न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया दिसंबर में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। वहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इन दोनों दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय टीम का एलान किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं।टीम में तेज गेंदबाज यश दयाल और कुलदीप सेन दो नए चेहरे होंगे। यश को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और कुलदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के भारतीय टीम में शामिल किया गया है।























