
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने दी जबरदस्त शुरूआत
अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी
जानिये 3 विकेट के नुकसान कितने रन बनाये
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में कहर बरपाया है। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर क्विंटन डिकॉक को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। डिकॉक एक रन बना सके। पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। बावुमा 15 गेंदों में 10 रन बना सके। अभी दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 8 ओवर मे तीन विकेट पर 33 रन है।
इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए






















