
टी20 विश्व कप 2022; भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता):वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में बदलाव किया है। अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को टीम में लाया गया है। टूर्नामेंट में भारत का यह तीसरा मैच है और रोहित ने तीनों मैचों में टॉस जीता है।
हालांकि वर्ल्ड कप में भारत को अभी तक मजबूत शुरुआत नहीं मिली है। वजह रहे केएल राहुल, जो दोनों मैचों में 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ग्रुप 2 में शीर्ष स्थान के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। विजेता टीम ग्रुप में नंबर 1 होगी और सेमीफाइनल भी लगभग तय हो जाएगा।























