

टी-20 वल्र्ड कप मे फिर बडा उलटफेर
बड़ी टीमों के बीच मचा हडकंप, अब दो बार का वल्र्ड चैम्पियन पाकिस्तान जिम्बाबे से हारा
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता)टी20 विश्व कप में सबसे ताजा उलटफेर की शिकार पाकिस्तान की टीम हुई. उसके सुपर-12 राउंड के एक मैच में जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कमजोर हो गई है. इससे पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रन से हराकर इस टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया था. जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 131 रन का टारगेट दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन तक ही पहुंच पाई और एक रन से मैच हार गई. जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी है. क्योंकि आईसीसी ने 2019 में उस पर बैन लगा दिया था और इसी वजह से जिम्बाब्वे की टीम 2021 के टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाई थी. लेकिन, इस साल जिम्बाब्वे ने न सिर्फ टी20 विश्व कप के लिए न क्वालिफाई किया, बल्कि सुपर-12 राउंड में जगह पक्की की और पाकिस्तान जैसी टीम को हरा दिया.





















