90,248 मृतक लाभार्थियों की पहचान से पंजाब सरकार के खजाने को पहुँचा लाभ: डॉ. बलजीत कौर
पेंशन सम्बन्धी सर्वे से सरकार को प्रति माह 13.53 करोड़ की बचत
चंडीगढ़, 27 अक्तूबर( विश्व वार्ता)-बुज़ुर्गों, विधवाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांगजनों की पेंशन सम्बन्धी पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर के आदेशों पर हुए सर्वे से 90,248 लाभार्थियों की पहचान से प्रति माह सरकार को 13.53 करोड़ की बचत होगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के 30.46 लाख लाभार्थियों का सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे के मुकम्मल होने पर 90,248 मृतक लाभार्थियों की पहचान हुई है। मृतक लाभार्थियों की पहचान से सरकार को प्रति माह 13.53 करोड़ और सालाना 162.36 करोड़ रुपए की बचत होगी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 90,248 मृतक लाभार्थियों की पहचान से जहाँ सरकार का वित्तीय नुकसान होने से बचा है, बल्कि इस राशि से अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को पेंशन की अदायगी करने के लिए इलैक्ट्रॉनिक्स बैनीफिट ट्रांसफर (ई.बी.टी) स्कीम लागू की जाएगी, बैंक द्वारा तैनात बिजनेस कॉर्सपोंडैंस के द्वारा लाभार्थियों को पेंशन वितरित की जाएगी। लाभार्थियों को बैंकों की कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। योजना को लागू करने के लिए पहले दो पायलट प्रोजैक्ट जि़ला संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब में शुरू किए जाएंगे, इस संबंधी बैंकों के साथ तालमेल किया जा रहा है।























