
टी20 वल्र्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी
पावरप्ले भारत के नाम रहा, 10 ओवर के बाद जानिये पाकिस्तान का स्कोर
अर्शदीप ने ढहाया कहर
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) टी-20 वल्र्ड कप 2022 की सबसे बड़ा मुहामुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच जारी है। 10 ओवर के बाद पाकि स्तान 60 रन पर दो विकेट गंवा चुका है। पावरप्ले समाप्त हो चुका है। पहले छह ओवर में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए थे। अर्शदीप सिंह ने भारत को दो सफलताएं दिलाईं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। बाबर खाता भी नहीं खोल सके, जबकि रिजवान चार रन ही बना सके। रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बॉलर्स ने फैसला सही साबित किया। अर्शदीप ने पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स बाबर आजम और रिजवान को पैवेलियन भेज दिया था।























