टी20 वल्र्ड कप: आज श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच कुछ देर मे मुकाबला
दोनो टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा मुकाबला
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) टी20 वल्र्ड कप का नौवां मैच गीलॉन्ग में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। ग्रुप-ए में दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। नीदरलैंड चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रनरेट श्रीलंका और नामीबिया से कम है। ऐसे में मैच हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। दूसरी ओर, श्रीलंका के दो ही अंक हैं। उसे आगे जाने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।





















