
बडी खबर: दिल्ली निर्भया जैसा कांड गाजियाबाद में भी
पांच लोगों ने इतने दिनो तक की हैवानियत, दरिंदगें की सभी हदें पार
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) दिल्ली की 38 वर्षीय युवती का गाजियाबाद में 5 लोगों ने अपहरण कर 2 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया. हैवानों ने हैवानियत की सभी हदे पार करते हुए युवती के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी. बताया जा रहा है कि युवती सडक़ पर हाथ-पैर बंधी बोरे में पड़ी मिली थी. फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फिलहाल वह महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उधर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के एसएसपी को भी तलब किया है।























