
आज हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण में चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। इस दिन शाम तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। इसके बाद 20 अक्तूबर को चुनाव नामांकन की छंटनी की जाएगी। इसके बाद 21 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसके बाद प्रथम चरण के उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ होगी।





















