
पंजाब के बठिंडा जिले मे फिर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
मचा हडकंप, इलाके मे दहशत
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के बठिंडा जिले में एक फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने की खबर सामने आई है। इस की जिम्मेदारी एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। यह नारे थाना थर्मल से महज 200 मीटर की दूरी पर श्री गुरु नानक देव थर्मल प्लांट की दीवार पर लिखे गए। इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचे एसएचओ थर्मल द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद लिखे हुए नारों पर कालिख पोती गई। उल्लेखनीय है कि बठिंडा के थाना थर्मल के एरिए में यह दूसरी घटना है इससे पहले एसएफजे द्वारा थाना थर्मल के ही अधीन जंगलात विभाग की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे परन्तु अभी तक पुलिस द्वारा उस मामले में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभी भी पुलिस द्वारा जांच का विषय बना कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।





















