
पंजाब के जांलधर मे दिल दहलाने वाली घटना
युवक ने पत्नी-बच्चों समेत पांच को जिंदा जलाया
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के जांलधर के महितपुर में बडी घटना सामने आई है। जिससे हर किसी के रोंगटे खडे हो जाये। इलाके मे डर व दहशत का माहौल बन गया है जानकारी अनुसार पता चला है कि एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। जानकारी अनुसार पता चला है कि वारदात देर रात की है। एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामादा फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।























