
हरियाणा में नवबंर की इस तारिख को होगी सीईटी परीक्षा
खुफिया विभाग और साइबर सेल अलर्ट
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ कर दिया है कि हर हाल में संयुक्त पात्रता परीक्षा 5 व 6 नवंबर को होगी। हरियाणा सरकार की ओर से सीईटी कराने को लेकर फुल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। किसी भी सूरत में पेपर लीक और आउट न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा भर में बनाए गए कुल परीक्षा केंद्र खाकी के घेरे में होंगे। पहले के मुकाबले परीक्षा केंद्रों पर अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। सीईटी को लेकर पुलिस सतर्क है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर पहले के बजाय अधिक पुलिस तैनात की जाएगी, ताकि पेपर आउट न हो सके, साथ ही फर्जी अभ्यर्थियों को मौके पर ही पकड़ा जा सके।





















