
चंडीगढ़ में अब सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य
वीएलटीडी और पैनिक बटन नहीं तो गाड़ी नहीं होगी पास
पढिये इन सभी वाहनों में डिवाइस अनिवार्य
इन वाहनों को मिली छूट, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) चंडीगढ़ में अब सभी सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। एसटीए अगले कुछ महीने वाहन चालकों को जागरूक करेगा। इसके बाद सख्ती शुरू होगी और चालान काटे जाएंगे। सभी सार्वजनिक बसें, सभी प्रकार के टैक्सी-कैब, स्कूल-कॉलेज की बस, सभी प्रकार के इंस्टीट्यूट के वाहन, कारपोरेट ऑफिस की टैक्सी आदि सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य होगा। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर को इससे छूट दी गई है। इन वाहनों की फिटनेस चेकिंग के समय भी विभाग की तरफ से इस सिस्टम को चेक किया जाता है।























