
इस वकत की बडी खबर
आतंकी,गैंगस्टर और ड्रग्स स्मगलर के खिलाफ एएनआई का बड़ा एक्शन
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित करीब इतने स्थानों पर छापेमारी
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए बड़े पैमाने पर देश के अलग अलग राज्यों में आतंक, ड्रग्स से जुड़े हुए ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर के कई शहरों में की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 12 सितंबर को भी NIA द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।























