
अंबाला पुलिस की बड़ी सफलता
इतने करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता )पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पिछले कुछ महीनों में सीआईए-2 पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर काफी हद तक लगाम भी लगा दी है। पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने दिल्ली से अंबाला नशा तस्करी के लिए लाई गई सवा करोड़ रुपए की 310 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इस संबंध में पुलिस अधिक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर तेज प्रताप सिंह उर्फ ट्विंकल यह खेप दिल्ली से एक अफ्रीकन नागरिक से खरीद कर लाया था। वह इसे अंबाला में बेच रहा था।





















