
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता )अक्टूबर महीना आधे से ज्यादा निकल चुका है। फेस्टिव सीजन के कारण महीने के शुरुआती दो हफ्तों में कई दिन बैंक बंद रहे। अगले 14 दिनों यानी 18 से 31 अक्टूबर के दौरान कुल 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्द निपटा लें। 22 से 24 अक्टूबर तक सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 22 को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 अक्टूबर को दिवाली होने के चलते गंगटोक, हैदराबाद और इम्फाल को छोड़कर सभी जगह बैंकों में कामकाज नहीं होगा।





















