
भारत आज ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा पहला अभ्यास मैच
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) भारतीय क्रिकेट टीम के पास टी20 वल्र्ड कप के अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले दो बार अभ्यास का मौका होगा। आज रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलेया के साथ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। रोहित एंड टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ दो अनाधिकारिक मुकाबले खेले थे, जिसमें उसे एक जीत और एक हार नसीब हुई।





















