
क्रिश्चियन समाज द्वारा आज जालंधर जिले के पीएपी चौंक को बंद करने का ऐलान
आम जनता को आज उठानी पड सकती है परेशानी
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) सिख नेता अमृतपाल सिंह द्वारा ईसाई धर्म के खिलाफ दिये बयान को लेकर ईसाई समुदाय में काफी रोष है जिसे देखते हुए आज क्रिश्चियन समाज ने पीएपी चौंक को बंद करने का ऐलान किया है। क्रिश्चियन जत्थेबंदियों ने मीडिया से कहा कि ऐसे भगड़ाऊ बयान देकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमृतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तो 17 तारीख से अनिश्चित काल तक पी.ए.पी. चौक को बंद रखा जाएगा। इस मामले में जालंधर के पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है और ऐसे बयानों को रोकने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह इस तरह के बयान देकर युवाओं को गुमराह कर रहा है। इस मामले में जालंधर के पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है और भडक़ाऊ बयानों को रोकने की मांग की गई है।





















