
हरियाणा के पानीपत बस स्टैंड पर बम की सूचना से मचा हडकंप
सवारियों मे डर व दहशत का माहौल बना
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के पानीपत बस स्टैंड पर बम की सूचना मिलने से चारो तरफ हडकंप मच गया। जिससे सवारियों मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने ही तुंरत ही मधुबन बंब निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम भी तत्काल मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटा बस स्टैंड को खंगाला गया। जांच के दौरान मौके पर कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।






















