
T20 World Cup 2022 पहले राउंड में ही सबसे बड़ा उलटफेर
एशियाई चैंपियन श्रीलंका को नामीबिया ने हराया
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में नामीबिया ने एक बड़ा उलट-फेर कर दिया। मौजूदा एशियाई चैंपियन श्रीलंका को नामीबिया ने 55 रन से हरा दिया। गीलॉन्ग के सिमंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॅास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नामीबिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।इस जीत के हीरो जेन फ्राईलिंक रहे। उन्होंने बैट-बॉल दोनों से परफॉर्म किया। 28 साल के फ्राईलिंक ने पहले तो 44 रनों की पारी खेली। फिर 2 अहम विकेट भी चटकाए।























