ससुराल सिमर का फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता )ससुराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली 26 वर्षीय टीवी अभिनेत्री वैशाली टक्कर मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर मृत पाई गई हैं. पुलिस की तरफ से संदेह जताया गया है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की है. उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. गौरतलब है कि वैशाली टक्कर अपने पिता और भाई के साथ इंदौर में रहती थीं. वैशाली टक्कर ने 2015 में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था.
























