
एआईजी को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोडा को कोर्ट ने भेजा इतने दिनों के रिमांड पर
परिवार से मुलाकात करते समय रोने लगे अरोड़ा
अगली पेशी इस तारिख को
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) एआईजी को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने विजिलेंस को सुंदर शाम अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड दिया है। उनकी अगली पेशी 19 अक्टूबर को मोहाली कोर्ट में होगी। हालांकि विजिलेंस ने कोर्ट से 5 से 7 दिन के रिमांड की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर गिरफ़्तारी के बाद पेशी के दौरान परिवार से मुलाकात करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा भावुक हो गए और रोने लगे।






















