
आज से आस्ट्रेलिया में शुरू होगा टी-20 विश्व कप
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो रहा है. 2007 में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट के बाद यह दूसरा मौका है, जब लगातार दो साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा. पिछले साल यूएई में 7वां टी20 विश्व कप खेला गया था. इससे पहले, 2009 और 2010 में भी लगातार दो साल टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप हो रहा है. पहले चरण में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से शीर्ष दो टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-12 चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा जहां गत चैंपियन आस्ट्रेलिया का सामना पिछले बार की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।























