
अमृतपाल ने फिर प्रभु यीशू मसीह पर दिया विवादित बयान
ईसाई समुदाय की सरकार व प्रशासन को खुली चेतावनी,पढिये कया कहा
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब मे लगातार माहौल को तनाव युक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, अमृतपाल द्वारा तरह तरह के बयान देकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है और राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये बात आज क्रिश्चियन फैडरेशन पंजाब के प्रधान पीटर शिन्दा ने कही।
उन्होने कहा अमृतपाल सिंह की तरफ से प्रभु यीशू मसीह पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद इसाई समुदाय ने सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इन जैसे लोगों पर रोक न लगाई तो वे 17 अक्तूबर को पी.ए.पी. चौक में धरना लगाएंगे और नैशनल हाईवे जाम किया जाएगा।






















