शूटर रुद्राक्ष पाटिल बने विश्व चैंपियन
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) भारतीय निशानेबाज़ रुद्राक्ष पाटिल ने गुरुवार को मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF राइफ़ल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2022 में व्यक्तिगत पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफ़ल में स्वर्ण पदक जीता। रुद्राक्ष पाटिल महान शूटर अभिनव बिंद्रा के साथ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं। पाटिल ने इस जीत के साथ ही पेरिस ओलंपिक का भी टिकट हासिल कर लिया। यह भारत का दूसरा ओलंपिक कोटा है।






















