
हिमाचल विधानसभा चुनाव का बजा नगाड़ा, हुआ तारीखों का ऐलान
इस तारिख को होगा मतदान
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नगाड़ा बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी। 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के चुनाव में 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।























