
बठिंडा में सुंदरता मुकाबले का पोस्टर लगाने की कार्यवाही निंदनीय: डॉ. बलजीत कौर
फ्लैक्स लगाने की कार्यवाही में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के हुक्म
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर: सुंदरता मुकाबले के नाम अधीन बठिंडा में एक एन.आर.आई द्वारा जाति विशेष की लडक़ी के साथ विवाह करवाने के लिए लडक़ी का चयन करने हेतु सुंदरता मुकाबले के फ्लैक्स लगाने की कार्यवाही अति-निंदनीय है। उक्त प्रगटावा पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहाँ किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस मामले सम्बन्धी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर को हुक्म दिए कि वह इस मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करें। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को निर्देश दिए कि औरतों की अश्लील प्रतिनिधित्व (प्रबंधन) एक्ट, 1986 की धारा 4 के अनुसार लड़कियों के सुंदरता मुकाबले सम्बन्धी विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाये। जिसके उपरांत विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खि़लाफ़ एफ.आई.आर दजऱ् करके गिरफ़्तार किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बठिंडा में लगे इस फ्लैक्स सम्बन्धी जानकारी उनको सोशल मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुंदरता के नाम पर औरतों में भेद-भाव की भावना पैदा करने वाला और समाज में जात-पात को बढ़ावा देने वाला है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वह बठिंडा में घटी इस घटना के रोष के तौर पर शहर में एक जागरूकता मार्च निकालेंगे, जिससे लोगों को औरतों के प्रति सही नज़रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की विदेश में बसने की चाहत भी इस तरह की घटनाओं के घटने का कारण बनती हैं।
——————





















