
अवैध खनन माफिया का पीछा करते हुए दोनों पक्षों में हुई ताबडतोड फायरिंग मे भाजपा नेता की पत्नी की मौत
आखिर क्या है पूरा मामला? पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता )उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के भरतपुर गांव में अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय लोगों के ताबडतोड फायरिंग हुई इस दौरान वहां मौजूद एक सिख भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार यूपी पुलिस के जवान हैं, जिनमें से दो को गोली लगी है.
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने पहले इस ऑपरेशन के बारे में उत्तराखंड पुलिस को सूचित नहीं किया था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना दिया और यातायात को रोक दिया. काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया. जिला पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद रात 11 बजे धरना हटाया गया।























