
चंडीगढ़ मे हाउसिंग कालोनी को तोडने पहुंची सीएचबी की टीम को करना पडा विरोध का सामना
आम आदमी पार्टी के एरिया पार्षद और समेत कई अन्य गिरफ्तार
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) चंडीगढ़ मे हाउसिंग कालोनी को आज तोडने पहुंची सीएचबी की टीम दल को भारी विरोध का सामना करना पडा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के एरिया पार्षद और समेत कई अन्य नेता भी लोगों के समर्थन में विरोध करने पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सख्ती करते हुए लोगों को नियंत्रित किया। साथ ही आम आदमी पार्टी के पार्षद सहित कई अन्य को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।






















