दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने की फिर एक बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता )दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के निर्धारण और कार्यान्वयन में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने फिर एक बड़ी कार्रवाई की गई. केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने दिल्ली में 25 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि ईडी ने दिल्ली की नई एक्साइज पालिसी में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लान्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर छापेमारी की है।