
ब्रेकिंग न्यूज
कुछ ही देर मे हो सकता है गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग करेगा प्रैस कॉफ्रैस
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) आज शाम तीन बजे चुनाव आयोग की तरफ से गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऐलान हो सकता है। कुछ ही देर मे दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात में दिसंबर में खत्म हो रहा है। इस समय दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तैयरियां अभी से शुरु कर दी है।























