
कोटकपूरा गोलीकांड मामले मे एसआईटी के समक्ष पेश हुए सुखबीर बादल
पूछताछ के बाद क्या बोले सुखबीर, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आज एसआईटी के समक्ष शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पेश हुए। पूछताछ के बाद सुखबीर ने कहा कि अगर जांच टीम को दोबारा इसकी जरूरत पड़ी तो मैं फिर हाजिर रहूंगा. लेकिन मेरा एक ही अनुरोध है कि इस मामले में अब और देरी न हो और जल्द से जल्द न्याय हो। सुखबीर ने कहा मैंने हमेशा जांच दल के साथ पहले भी सहयोग किया है और भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझसे जो जानकारी मांगी गई थी, आज भी मैंने उसे पूरी तरह से उपलब्ध करा दिया है।























